चीनी विदेश मंत्री भारत यात्रा पर पहुंचे

by Santosh Mishra on September 8, 2008

कोलकाता। चीन के विदेश मंत्री यांग जिएची भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार की रात को कोलकाता पहुँचे। जिएची की इस यात्रा के दौरान भारतीय नेतृत्व से उनकी बातचीत होगी।

जिएची के कोलकाता पहुँचने से पहले एनएसजी की बैठक में चीन के नकारात्मक रुख के बारे में पूछे जाने पर भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कोलाकाता में संवाददाताओं को बताया कि सभी संप्रभु देशों को इस बात का अधिकार है कि वे अपने विचारों को प्रकट करें। मुखर्जी ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता कि एनएसजी में किसी देश ने क्या भूमिका अदा की। यह उनका आंतरिक मामला है।

मुखर्जी ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री हमारे महत्वपूर्ण अतिथि हैं और मैं उनका स्वागत करता हूँ। वियना बैठक में जिएची से उनके देश के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि इन सब प्रश्नों का उत्तर आपको सोमवार को मिल जाएगा।  चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि वे मुखर्जी के साथ अपनी बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिएची ने कहा कि वे एक अच्छे दोस्त हैं।

No related posts.

Related posts brought to you by Yet Another Related Posts Plugin.

Leave a Comment

Previous post: सिंगूर पर डील फाइनल

Next post: रक्षा मंत्री एंटनी अमेरिका पहुंचे