by admin on August 18, 2009
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्म न्यूयॉर्क को लेकर अब तक उत्साहित हैं। जॉन मानते हैं इस फिल्म ने उनको एक नयी पहचान दिलायी है।
जॉन का कहना है कि मैंने न्यूयार्क में काम किया, यह एक साधारण बात थी लेकिन इसकी सफलता के बाद अब फिल्मकार मुझे लेकर अलग तरह से सोचने लगे हैं।
जॉन ने कहा, यह फिल्म मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुई है। अब वो फिल्मकार भी मुझसे संपर्क कर रहे हैं जिन्होंने पहले मेरे साथ काम नहीं किया।
कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म न्यूयार्क को बॉक्स आफिस पर बड़ी सफलता मिली है। आलोचकों ने भी इसे खूब सराहा है।
For More Click Here
by admin on August 18, 2009
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणावत आगामी हास्य प्रधान फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में अभिनेता आर.माधवन के साथ नजर आएंगी।
अभी तक गंभीर भूमिकाओं में पर्दे पर दिखने वाली कंगना पहली बार हास्य प्रधान फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय कर रहे हैं।
राय ने कहा कि ‘तनु वेड्स मनु’ में कंगना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा हमने कंगना को ध्यान में रखकर उनके लिए भूमिका तैयार की है।
उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में कंगना अक्सर गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों में नजर आती हैं। इससे पहले वह ‘राज- द मिस्ट्री कंट्यूनस’, ‘फैशन’, और ‘लाइफ इन मेट्रो’ जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिका अदा कर चुकी हैं।
For More Click Here